फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Several trains will remain cancelled from November 30 to December 2.

Jhansi News: 30 नवंबर से दो दिसंबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेंने

Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Several trains will remain cancelled from November 30 to December 2.
झांसी। रेल प्रशासन ने आगरा मंडल के धौलपुर-आगरा कैंट रेलखंड में यातायात ब्लॉक की घोषणा की है। यह ब्लॉक खारी नदी पुल पर स्टील गर्डरों को बदलने के कार्य के कारण लिया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

धौलपुर-आगरा कैंट रेलखंड में जाजऊ और भांडई स्टेशनों के बीच पुल संख्या 1331/1 स्थित है। यहां स्टील गर्डरों को बदलने का कार्य होगा। यह कार्य 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में यातायात ब्लॉक रहेगा। ट्रेन संख्या 11901, 11902, 11807 और 11808 (वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-आगरा कैंट) निरस्त रहेंगी। ये सभी ट्रेनें एक से दो दिसंबर 2026 तक प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


वहीं, ट्रेन संख्या 12279/12280 (वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-नई दिल्ली) के संचालन में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन पहले ग्वालियर से अपनी यात्रा शुरू या समाप्त करती थी। अब 30 नवंबर से दो दिसंबर तक यह आगरा कैंट स्टेशन से शुरू या समाप्त होगी। इसके बाद तीन से 29 दिसंबर तक यह ट्रेन ग्वालियर तक संचालित होगी। परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर से बीना और गाड़ी संख्या 64617 बीना से ललितपुर पैसेंजर 17 से 21 अक्तूबर 2026 तक निरस्त रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed