फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven years in jail for two in the murderous attack on the couple

Jhansi News: दंपती पर जानलेवा हमले में दो को सात-सात साल की जेल

Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Seven years in jail for two in the murderous attack on the couple
झांसी। अपर सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार-तृतीय की अदालत ने दंपती पर जानलेवा हमला करने का आरोप सिद्ध होने पर दो अभियुक्तों को सात-सात साल के कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल शर्मा ने बताया कि चिरगांव के टोरियापुरा निवासी नीरज कुशवाहा ने थाना बड़ागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि 22 मई 2018 की रात उसके पिता जगदीश प्रसाद कुशवाहा और मां भगवती कुशवाहा ग्राम राजापुर में आयोजित भंडारे में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवारों ने पिता पर जानलेवा हमला बोल दिया था। घटना में मां को भी चोटें आई थीं। पिता की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर ले जाना पड़ा था। पड़ताल में रक्सा के राजापुर निवासी मेहरबान और अर्जुन का नाम सामने आया था। न्यायालय ने उन्हें सात-सात साल की सजा सुनाई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया, अदायगी न करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रुपये बतौर प्रतिकर पीड़ित पक्ष को देने के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed