फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven hundred and fifty million Bhegi Amrit Dhara '

साढ़े सात सौ करोड़ में बहेगी ‘अमृत धारा’

Wed, 09 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seven hundred and fifty million Bhegi Amrit Dhara '
झांसी। अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) के तहत महानगर को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए साढ़े सात सौ करोड़ का प्लान तैयार किया गया है। इससे महानगर में चौबीस घंटे पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना है।
विज्ञापन


महानगर में पानी की समस्या विकराल है। शहर के कई हिस्सों में पाइप लाइन न होने की वजह से वहां की आबादी पूरी तरह से पाताली जल पर निर्भर है। लेकिन, गर्मी में भूमिगत जल के नीचे जाने की वजह से हाहाकार की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे इलाकों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


इस समस्या के समाधान के लिए जल निगम द्वारा अमृत मिशन के तहत विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। योजना के तहत नगर में रोजाना 275 एमएलडी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जबकि, अभी नगर में 145 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। अभी महानगर सोलह जोन में बंटा है, उक्त योजना के तहत नगर को 28 जोन में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक जोन में एक ओवर हेड टैंक की स्थापना होगा, जिनके माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी। इतना ही नहीं, इस योजना में महानगर के उन 15 गांवों को शामिल किया गया है, जिनमें अभी पाइप पेयजल योजना नहीं पहुंची है। इन क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर की पुरानी पाइप लाइन को भी आवश्यकतानुसार बदला जाएगा। योजना में प्लास्टिक पाइप लाइन को जगह नहीं दी जाएगी।


मालूम हो कि अटल मिशन फॉर रिजूवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन के तहत प्रथम चरण में जलापूर्ति पर फोकस है। इसमें खासतौर पर उन नगरों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका चयन स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत किया गया है। यही वजह है कि जल निगम की उक्त योजना को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है।

‘अटल मिशन के तहत महानगर की पेयजल योजना के पुनर्गठन की योजना बनाई गई है। इसमें चौबीस घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी हैैै।’
- राजेश मित्तल, मुख्य अभियंता - जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed