फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   seven fertilizer seller licence suspend

बैठक में गरजे किसान तो खाद विक्रेताओं पर लगाई लगाम

Wed, 15 Dec 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
seven fertilizer seller licence suspend
झांसी। मंगलवार को हुई सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों ने खाद की कालाबाजारी को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि खाद विक्रेता किसानों को यूरिया की एक बोरी तीन सौ से साढ़े तीन सौ रुपये में बेच रहे हैं। उन्होंने दोषी विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद कृषि विभाग ने दुकानों की जांच की और शिकायतों की पुष्टि होने पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में हुई बैठक जैसे ही शुरू हुई किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अविनाश भार्गव ने कहा कि पहले किसान डीएपी के लिए परेशान रहे। उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी डीएपी नहीं मिली। अब यही हाल यूरिया लेने में हो रहा है। आरोप लगाया कि किसानों को कोई दुकानदार तीन सौ रुपये में तो कोई दुकानदार साढ़े तीन सौ रुपये में यूरिया खाद की एक बोरी बेच रहा है। यदि विरोध करो तो वह देने से इंकार कर देता है। उनके आरोप लगाते ही अधिकारियों ने जांच का निर्णय लिया। इस मौके पर सिंचाई प्रखंड बेतवा के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार, मनमोहन सिंह, उप कृषि निदेशक केके सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली शैलेंद्र कटियार, किसान नेता महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, यूरिया खाद की कालाबाजारी की शिकायत पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर खाद की दुकानों की जांच की। इसमें रामराजा ट्रेडर्स बबीना, राय एजेंसी रक्सा, जय बजरंग ट्रेडर्स सिमरावारी, गुप्ता खाद भंडार सिमरावारी, आरके ट्रेडर्स सिमरावारी, प्राची ट्रेडर्स डेली और कुमार ट्रेडर्स बबीना में गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। उप कृषि निदेशक केके सिंह ने बताया कि यदि कोई खाद विक्रेता ओवररेटिंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed