फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seven days after the death of the husband, the wife also died

Jhansi News: फोटो पति की मौत के सात दिन बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा

Tue, 21 Mar 2023 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Seven days after the death of the husband, the wife also died
झांसी। पति की मौत के सात दिन बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। तेरह मार्च को युवक ने पत्नी से झगड़कर फांसी लगाकर जान दे दी थी। दुखी पत्नी ने भी उसी दिन फांसी लगा ली थी। मेडिकल कालेज में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। मां-बाप की मौत से उनका दस साल का बेटा बेसहारा हो गया।
विज्ञापन

लहचूरा के गढ़वा गांव निवासी गजेंद्र सिंह पटेल (32) खेती करता था। करीब बारह साल पहले उसकी शादी मुनो देवी (30) से हुई थी। शादी के बाद मुनो को पति गजेंद्र के शराब पीने की बात मालूम चली थी। इसके बाद से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। परिजनों के मुताबिक 11 मार्च को शराब पीने के बाद गजेंद्र और मुनो के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गजेंद्र ने जहर खा लिया था। 13 मार्च को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था। इधर, पति की मौत की बात जैसे ही मुनो को मालूम चली उसने ऊपर के कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। परिजन जब घर पहुंचे तब वह फंदे पर लटकी हुई थी। परिवार के लोगों ने ही उसे नीचे उतारा। उस समय उसकी सांस चल रही थी। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। सात दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। गजेंद्र अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। बेटे और बहू की मौत के बाद से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, गजेंद्र और मां मुनो की मौत के बाद उनका दस साल का बेटा अभि बेसहारा हो गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed