फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Services of teacher who was absent for 14 months terminated

Jhansi News: 14 महीने से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका की सेवाएं समाप्त

Fri, 08 Dec 2023 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Services of teacher who was absent for 14 months terminated
बीएसए ने की कार्रवाई, कहा-पक्ष रखने के लिए नहीं आईं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 14 महीने से अनुपस्थित चल रही शिक्षिका की सेवाएं बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समाप्त कर दी हैं। शिक्षिका को कई बार पक्ष रखने के लिए बुलाया गया मगर वो नहीं आईं। बृहस्पतिवार को बीएसए ने कार्रवाई कर दी।

मोंठ के कंपोजिट विद्यालय चंदार की सहायक अध्यापिका रश्मि गुप्ता बिना किसी सूचना के नौ जुलाई 2022 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि अनुपस्थित रहने पर सबसे पहले शिक्षिका को 23 सितंबर 2023 को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद चार जनवरी 2023 और फिर 16 अक्तूबर 2023 को शिक्षिका को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी आख्या में कहा कि रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजने के बावजूद शिक्षिका ने कोई जवाब नहीं दिया। न ही कोई पत्राचार किया। अध्यापिका को अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए। मगर वह उपस्थित नहीं हुईं। बीएसए का कहना है कि शिक्षिका द्वारा जानबूझकर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने, अपना पक्ष प्रस्तुत न करने से ये स्पष्ट होता है कि वह परिषद की सेवाओं में बनी रहना नहीं चाहती हैं। ऐसे में उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed