फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   seniour team win match 17 runs

स्टेडियम सीनियर टीम ने 17 रन से जीता मुकाबला

Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
seniour team win match 17 runs
झांसी। सोमवार को डीएसए मैदान पर डॉ. वृंदावनलाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में सुपर लीग राउंड का मैच स्टेडियम सीनियर बनाम चैंपियंस क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम सीनियर ने 17 रन से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन करने पर आदर्श शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

निर्धारित 40 ओवरों के मैच में चैंपियंस क्लब के कप्तान पुष्पेंद्र यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम सीनियर की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 227 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज आदर्श शर्मा ने 74, सक्षम श्रीवास्तव ने नाबाद 47, आकाशदीप पटेल ले 31 व करन कुशवाहा ने 25 रन बनाए। चैंपियंस क्लब की ओर से विजय शर्मा और राहुल यादव ने दो-दो विकेट लिए। राहुल कुमार ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस क्लब की पूरी टीम 39 ओवरों में 210 रन ही बना सकी। जिसमें राहुल कुशवाहा ने 58, राहुल यादव ने 39, राज नायक ने 20 व पुष्पेंद्र यादव ने 19 रन बनाए। स्टेडियम सीनियर की ओर से कुनाल यादव ने तीन विकेट लिए। विकास वैद्य व सागर बुंदेला ने दो-दो विकेट लिए। हसरत, आकाशदीप और सचिन को एक-एक विकेट मिला। संजय लांगसन व पीयूष नामदेव निर्णायक व परवेज खान स्कोरर की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed