{"_id":"6326ed7a1ec61d75f541413e","slug":"senior-rss-pracharak-indresh-kumar-attacked-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indresh Kumar: इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस को घेरा, बोले- संघ का विवादित पोस्टर जारी करना असंवैधानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indresh Kumar: इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस को घेरा, बोले- संघ का विवादित पोस्टर जारी करना असंवैधानिक
Mon, 19 Sep 2022 01:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:51 AM IST
सार
कांग्रेस द्वारा संघ की ड्रेस का विवादित पोस्टर जारी करने के सवाल पर इंद्रेश कुमार बोले कि कांग्रेस ने ये बता दिया है कि वो सम्मान और समानता के रास्ते पर नहीं नफरत पैदा करने के रास्ते पर चलती है। कांग्रेस का ये कदम एंटी सेक्युलर, एंटी पीस और असंवैधानिक है।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सद्भावना मंच के संरक्षक और संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो राजनीतिक दल संघ पर हमला बोलते हैं, वो अंधकार में हैं। आरएसएस लोगों को जोड़ता है। कांग्रेस ने 70 साल तक ये विष बोया कि संघ ने बापू को मरवाया है, मगर आज तक प्रमाण नहीं दे सके। इसलिए पार्टियां अपनी राजनीति करें। गैर राजनीतिक दलों को गालियां देना बंद करें। वो दीनदयाल सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा संघ की ड्रेस का विवादित पोस्टर जारी करने के सवाल पर इंद्रेश कुमार बोले कि कांग्रेस ने ये बता दिया है कि वो सम्मान और समानता के रास्ते पर नहीं नफरत पैदा करने के रास्ते पर चलती है। कांग्रेस का ये कदम एंटी सेक्युलर, एंटी पीस और असंवैधानिक है। इसलिए भगवान से प्रार्थना करूंगा कि डूबती नैय्या को समझ आए और वो नफरत बोने के बजाए देश के संविधान और नागरिकों की इज्जत करना सीखे।
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोले कि पूरे विश्व में बढ़ती जनसंख्या बहुत बड़ी समस्या बनकर उभरी है। इस पर व्यापक चर्चा के बाद अधिकतम लोग एक मत हों और जल्द कानून लाया जाए। कहा कि कुछ लोग जाति, समुदाय के नाम पर कट्टरता फैला रहे हैं। जिन्होंने सीएए का विरोध किया, वो अल्पसंख्यक विरोधी हैं। अल्पसंख्यकों की तरक्की के भी दुश्मन हैं। ऐसे लोग अल्पसंख्यक समुदाय का वोट तो लेते हैं मगर उनका जीने का अधिकार छीनते हैं।
विज्ञापन
आप कांग्रेस का वोट बैंक खा रही
संघ के वरिष्ठ प्रचारक ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के वोट बैंक को खा रही है। पहले दिल्ली, पंजाब में उनके वोट बैंक को खाया। अब गुजरात में भी कांग्रेस को ही नुकसान पहुंचाएगी। भाजपा को आप से कोई फर्क नहीं पड़ता। कहा कि यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा का अच्छा खासा वोट बैंक है, उसको आप कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाई।
चंद शैतानों ने शुक्रवार को पत्थरवार बनाकर इस्लाम को बदनाम किया
दीनदयाल सभागार में रविवार को हुए भारतीय सद्भावना मंच के आओ जड़ों से जुड़ें-राष्ट्र रक्षा सूत्र कार्यक्रम में संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि चंद शैतानों ने शुक्रवार को पत्थरवार बनाकर इस्लाम को बदनाम किया है। जबकि, इस्लाम कहता है कि दूसरे के दीन की आलोचना नहीं, इज्जत करो। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर प्यार-मुहब्बत होनी चाहिए, झगड़े और हिंसा नहीं।