फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Semri-Karkos road is in bad condition, no attention is being paid

Jhansi News: सेमरी-करकोस मार्ग बदहाल, नहीं दिया जा रहा ध्यान

Fri, 01 Aug 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Semri-Karkos road is in bad condition, no attention is being paid
मोंठ। निकटवर्ती ग्राम सेमरी से करकोस होते हुए लुधियाई तक जाने वाला संपर्क मार्ग जर्जर हो चुका है। जबकि, यह मार्ग स्थानीय ग्रामीणों के लिए आवागमन का मुख्य जरिया है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते यह मार्ग दुर्दशाग्रस्त बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सेमरी-करकोस मार्ग पर दो स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सबसे अधिक खराब स्थिति अंधा पुल के पास है, जहां बीते माह एक स्कूल बस पलट गई थी। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी होनी चाहिए थी। इसके बावजूद अभी तक इस मार्ग की मरम्मत शुरू नहीं की गई है। सिर्फ गड्ढे ही नहीं, बल्कि रोड के दोनों किनारों पर उगे बबूल के पेड़ भी खतरे को और बढ़ा रहे हैं। पेड़ों की लटकती डालियां सड़क के ऊपर तक आ चुकी हैं, जिससे दुपहिया वाहन चालकों और स्कूली वाहनों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed