{"_id":"59b051134f1c1be47f8b47ac","slug":"sellery-required","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं वेतन चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं वेतन चाहिए
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
teacher jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा दस हजार रुपये मानदेय देने की घोषणा शिक्षामित्रों को रास नहीं आ रही है। उन्होंने शिक्षा भवन में इस आदेश के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और आदेश की प्रतियां जलाकर कहा कि मानदेय नहीं वेतन चाहिए। शिक्षामित्र बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय की तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
संयुक्त समायोजित शिक्षक-शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांग की कि वह दस हजार रुपये मानदेय देने संबंधी आदेश को वापस ले। जिला संरक्षक विष्णु दत्त पटैरिया ने कहा कि सरकार अपने आदेश को निरस्त कर स्थायी समाधान लाए और सम्मानजनक वेतन दें। जिला संयोजक संजीव कुमार ने कहा कि अगर सरकार उचित समाधान नहीं करती हैं, तो हम रेल रोको, जेल भरो आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सुगर सिंह यादव, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।