फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sell tea fry pakoda samajwadi worker hanging Degree

गले में डिग्रियां लटकाकर तले पकौड़े, बेची चाय

Fri, 18 Sep 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sell tea fry pakoda samajwadi worker hanging Degree
सपा ने बेरोजगारी दिवस मनाकर बीकेडी चौराहा पर पकोड़े तले। अमर उजाला
झांसी। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पीएम का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बीकेडी चौराहे पर गले में डिग्रियां लटकाकर पकौड़े तले और चाय बेची। साथ ही बेरोजगारी को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष समीर खान ने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का झांसा देकर ठगने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में पांच साल संविदा का काम कराने का तानाशाही फरमान सुना दिया है। नितिन यादव ने कहा कि युवा 2022 में सपा की सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर अयान अली हाशमी, करन राजपूत, देवेंद्र यादव, इमरान मकरानी, सुरेंद्र, विकास यादव, राहुल कुमार, शशिकांत, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जन अधिकार पार्टी की प्रदेश सचिव प्रेमवती कुशवाहा ने कहा कि एक ओर युवा बेरोजगार हैं, तो सरकार सरकारी उपक्रमों को बेच रही है। बीते वर्षों में युवाओं को रोजगार के नाम पर महज आश्वासन मिला है। जन अधिकार पार्टी और भागीदारी संकल्प मोर्चा इसका विरोध करती है। उन्होंने युवाओं को नौकरी देने के लिए नियुक्तियां निकालने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed