{"_id":"65906122c85f6e7dca06a3b5","slug":"self-help-group-women-did-not-get-place-in-jhansi-mahotsav-jhansi-news-c-360-1-jh11006-2584-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नहीं मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नहीं मिली जगह
Sat, 30 Dec 2023 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
गुस्साईं महिलाओं ने विकास भवन में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। किले की तलहटी में चल रहे झांसी महोत्सव में सीडीओ द्वारा दिया गया आवंटन पत्र लेकर दुकान लगाने पहुंचीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आयोजकों ने लौटा दिया। आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता भी की गई। इससे गुस्साई महिलाओं ने विकास भवन पहुंच कर प्रदर्शन किया।
28 और 29 दिसंबर को विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों का सरस मेला आयोजित गया था। इसमें महिलाओं ने सदर विधायक रवि शर्मा से किले की तलहटी में चल रहे महोत्सव में दुकानें आवंटित कराने का आग्रह किया था। विधायक ने उनकी मांग पर मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता की। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने झांसी विकास प्राधिकरण को महिलाओं को दुकानों का आवंटन करने के लिए पत्र लिखा। इस पत्र की एक प्रति महिलाओं को भी दी गई। इस पत्र को लेकर शनिवार को बबीना ब्लॉक के सिमरावारी के करीला माता समूह की शकुंतला, काली माता समूह की मीरा, वैष्णो माता समूह की दीपा, रोजा नमाज समूह की अजरा बानो, चिरगांव के पहाड़ी बुजुर्ग के जय माता दी समूह की आरती, संत रविदास समूह की संतोषी, जय मां रतनगढ़ समूह की पिंकी, डॉ. भीम आंबेडकर समूह की रीतू, राधे-राधे समूह की हरकुंअर, तुलसी माता समूह की किरन व बामौर के रतनगढ़ वाली मां समूह की विनोदी महोत्सव में दुकान लगाने पहुंचीं। विकास भवन में प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने आरोप लगाया कि महोत्सव के आयोजकों ने उन्हें आवंटित की गई दुकानों पर लगे समूह के बैनर फाड़ दिए और उन्हें बगैर भुगतान के दुकान न देने की बात कहते हुए लौटा दिया।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं महोत्सव में दुकानों के आवंटन की मांग लेकर आईं थीं। इनके लिए दुकानों का प्रबंध किया जाएगा।
उपमा पांडेय, सचिव, जेडीए।