फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Self-enumeration begins tomorrow; elected representatives will also fill out the forms.

Jhansi News: कल से शुरू होगी स्व-गणना, जनप्रतिनिधि भी भरेंगे फॉर्म

Wed, 06 May 2026 02:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Self-enumeration begins tomorrow; elected representatives will also fill out the forms.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना कल सात मई से शुरू हो जाएगी। पहले ही दिन नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि भी जनगणना पोर्टल पर फॉर्म भरेंगे। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन ने सभी एसडीएस, तहसीलदार और ईओ को जिम्मेदारी दी है।

जनगणना के प्रथम चरण की प्रक्रिया में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना के अंतर्गत स्व-गणना का काम शुरू किया जा रहा है। नागरिक अब स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। नागरिकों को आधिकारिक जनगणना पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद एक यूनीक आईडी प्राप्त होगी। इस आईडी का उपयोग कर व्यक्ति अपने परिवार का विवरण भर सकेगा। डाटा भरने के बाद एक रसीद मिलेगी। बाद में घर आने वाले प्रगणक को रसीद दिखानी होगी। जिला जनगणना अधिकारी वरुण पांडेय ने बताया कि सात मई से स्व-गणना का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed