फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Self confidence loan take shopkeeper disturb

प्रधानमंत्री स्वनिधि का ऋण पाने के लिए भटक रहे दुकानदार

Wed, 29 Jul 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Self confidence loan take shopkeeper disturb
दुकानदार - फोटो : ????????
झांसी। केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना पटरी दुकानदारों के लिए मजाक बन रही है। पटरी दुकानदारों को योजना का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक न होने से दिक्कत बढ़ रही है। इसे लेकर पार्षद ने डीएम को पत्र लिखकर जनसेवा केंद्र और सीएससी पर आधार संशोधन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत पटरी दुकानदारों और हाथ ठेला संचालकों को 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। जिसके नियमित भुगतान पर सात फीसदी सब्सिडी देने के लिए कहा गया है। पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने बताया कि योजना का फार्म भरने के लिए दुकानदार भटक रहे हैं। साथ ही तमाम आवेदकों के फार्म आधार कार्ड के मोबाइल से लिंक न होने से निरस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जब लोग आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए डाकघर या बैंक जाते हैं, तो उनसे 500 रुपये तक मांगे जाते हैं। वहीं, बैंक और डाकघरों में संशोधन के लिए लाइनें लग रही हैं। उन्होंने जनसेवा केंद्र, सीएससी और लोकवाणी केंद्र पर आधार कार्ड संशोधन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed