{"_id":"6054fd8b8ebc3e5912313f60","slug":"self-confidence-campain-start-jhansi-news-jhs1912658130","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दौरान बौद्धिक सत्र में आत्मनिर्भर भारत पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ देश के हर नागरिक की मजबूती से है। आम आदमी की आत्मनिर्भरता से ही देश मजबूत होगा। अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त उद्योग अमित द्विवेदी ने आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा एमएसएमई सेक्टर के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। अभियांत्रिकी संस्थान के इंजी. राहुल शुक्ला ने कहा कि भारत तभी सशक्त और आत्मनिर्भर होगा, जब देश का हर युवा इस ओर आगे आएगा। हर युवा को आत्मनिर्भर होकर उद्यमशीलता को बढ़ावा देना होगा। कोरोनाकाल में किए गए एनएसएस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवकों ने इस विकट परिस्थिति में स्वनिर्मित मास्क मुफ्त में बांटकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की।
इससे पूर्व के सत्र में गांधी सभागार में ही दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित व्याख्यान में मुख्य अतिथि कौस्तुभ नारायण मिश्र ने कहा कि विज्ञान की पारलौकिक सृष्टि हमारे दृष्टि से परे है। संपत्ति का अभाव जितना कष्टदायक है, संपत्ति का प्रभाव भी उतना ही कष्टकारक है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. देवेश निगम ने कहा कि आज हमें अपनी जीवन शैली को बदलने की जरूरत है। हमारे बच्चों में से ही अब्दुल कलाम निकालने चाहिए। एनएसएस समन्वयक डॉ. मुन्ना तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना आत्मनिर्भर भारत के लिए एक विकल्प देता है। इस दौरान डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. शिल्पा मिश्रा, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. यतींद्र मिश्रा, डॉ. बृजेश लोधी, डॉ. भुवनेश्वर सिंह मौजूद रहे।