फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sehpatiyo ne yad kiye collage ke purane din

सहपाठियों ने याद किए कॉलेज के पुराने दिन

Sun, 17 Jan 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
sehpatiyo ne yad kiye collage ke purane din
बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में छात्र छात्राओं को किया सम्मानित। सं?
सहपाठियों ने याद किए कॉलेज के पुराने दिन
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में शनिवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहपाठियों ने कॉलेज के पुराने दिनों को याद किया। साथ ही छात्रों से संस्मरण साझा किए। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में शिक्षक विधायक लखनऊ उमेश द्विवेदी ने पुरातन छात्रों से वर्तमान में सक्रिय अपेक्षित सहयोग बनाए रखने के लिए कहा। इस मौके पर अशोक राठौर और प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में बुंदेलखंड कॉलेज की पुरातन छात्र पंजीकृत सोसाइटी है। इस मौके पर मिशन शक्ति के तहत विशिष्ट योगदान के लिए नीलम सिंह, डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. वंदना कुशवाहा, वैजंती पांडेय, यशस्वी खरे, प्रिया श्रीवास्तव, प्रगति शर्मा, चांदनी खान, शैलजा त्रिपाठी, पूनम संधू, दिव्या पाल, दीपांशी गुप्ता, रंजना उपाध्याय, अर्पणा दुबे, शिवानी शाक्या, वैष्णवी चौरसिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष गुरदीप चावला, महामंत्री राजीव बबेले, दिनेश भार्गव, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुदर्शन शिवहरे, रामकिशन रायकवार, मान सिंह यादव, अनूप शिवहरे, प्रदीप तिवारी ने अपने संस्मरण साझा किए। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर पुरातन छात्र धीरेंद्र व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र तिवारी, डॉ. एलसी साहू, डॉ. नरेंद्र गुप्ता, विजय साहू, डॉ. डीपी गुप्ता, अनिल पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed