फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seepri cracker market in the market place, this time for two

सीपरी बाजार में इस बार दो जगह पटाखा बाजार

Wed, 26 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seepri cracker market in the market place, this time for two
diwali news - फोटो : demo pic
सीपरी बाजार में इस बार दो जगहों पर पटाखा बाजार सजाया जाएगा। जबकि, पहले एक स्थान के लिए अनुमति दी गई थी। प्रशासन ने यह फैसला समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच पटाखा बाजार को लेकर शुरू हुई रस्साकसी को शांत करने के लिए यह फैसला लिया है।  
विज्ञापन

शहर में हर साल चार स्थानों पर धनतेरस से दीपावली तक तीन दिनों के लिए पटाखा बाजार सजाए जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह बाजार आबादी से दूर सजाए जाते हैं। यह पटाखा बाजार क्राफ्ट मेला ग्राउंड, झांसी क्लब, नगरा हाट का मैदान व सीपरी बाजार में आर्य कन्या डिग्री कालेज के पास के मैदान में सजाए जाते थे। सीपरी बाजार में पटाखा बाजार वाले मैदान पर नगर निगम द्वारा पूर्व राष्ट्रपति की स्मृति में एपीजे अब्दुल कलाम पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी चौहद्दी बनकर तैयार है। इसके चलते इस बार प्रशासन ने इस जगह की बजाय हीरोज ग्राउंड में पटाखा बाजार की अनुमति दी थी, जिसके चलते यहां दुकानें भी तैयार हो गईं।  
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी के एक प्रभावशाली नेता को प्रशासन का यह फैसला रास नहीं आया। प्रशासन पर पुरानी जगह पर आतिशबाजी बाजार सजाने का दबाव बनाया गया। जबकि, सत्ताधारी दल के एक अन्य नेता हीरोज फील्ड में ही पटाखा बाजार सजाने पर अड़ गए। इसे लेकर पिछले तीन - चार दिन से रस्साकसी चल रही थी। मंगलवार की शाम प्रशासन ने इसमें बीच का रास्ता निकाल लिया। हीरोज फील्ड के साथ - साथ निर्माणाधीन पार्क में भी पटाखा बाजार की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह कम न पड़े, इसलिए दो जगह बाजार
झांसी। नगर मजिस्ट्रेट पी के श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन ने इस बार आर्य कन्या कालेज के पास के मैदान और हीरोज ग्राउंड पर आतिशबाजी बाजार खोलने का फैसला कर लिया है। यह फैसला दुकानदारों के लिए जगह कम न पड़े, इसलिए लिया गया है। लेकिन, नगर मजिस्ट्रेट का यह तर्क आसानी से गले उतरने वाला नहीं है। क्योंकि, हीरोज ग्राउंड में जगह की कोई कमी नहीं है। अभी वहां जो पटाखे की दुकानें सजाई गईं हैं, उनसे आधा ग्राउंड भी नहीं भर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed