फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seeing the police, the body of the youth who ran away was found on the farm, went hunting with friends

पुलिस को देखकर भागे युवक का शव खेत पर मिला, दोस्तों के साथ गया था शिकार पर

Fri, 04 Mar 2022 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Seeing the police, the body of the youth who ran away was found on the farm, went hunting with friends
झांसी। बुधवार की रात को रक्सा के बाजना गांव में शिकार खेलने पहुंचे युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर तीन युवकों को गश्ती दल ने पकड़ लिया था जबकि एक भाग गया था। पुलिस को देखकर भागे युवक का शव बृहस्पतिवार को एक खेत में पड़ा मिला। मृतक के भाई ने बताया कि रात को उसका फोन आया था और कह रहा था कि वह पुलिस के डर से झाड़ियों में छुपा है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। वह लोग रात भर तलाशते रहे। आज सुबह उसका शव मिला।
विज्ञापन

कोतवाली के पुरानी नजहई निवासी शाहनवाज (42) पुत्र अब्दुल अजीज खान इलाहाबाद बैंक तिराहा स्थित एक मोटर कार शोरूम पर अकाउंटेंट था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अंदर दतिया गेट निवासी अपने तीन दोस्त- अरशद, आदिल और इकबाल के साथ बाजना गांव गया था। यहां आदिल की करीब ढाई बीघा जमीन है। इलाके में जंगली सूअर एवं वनरोज काफी हैं। इस वजह से यहां लोग शिकार के लिए अक्सर आते हैं। रक्सा के थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों ने फायरिंग होने की सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देख यह लोग कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने कार को रोक लिया। पुलिस को देखकर शाहनवाज काफी घबरा गया और कार से उतरकर जंगल में झाड़ियों में छुप गया। वहीं पुलिस कार सवार तीनों को थाने ले गई और पूछताछ की। कार की तलाशी लेने के बाद सभी को छोड़ दिया था। उधर शाहनवाज की रात भर उसके परिवार वाले तलाश करते रहे मगर कहीं सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह को उसका शव खेत में पड़ा मिला। शाहनवाज के भाई मुशीद ने बताया कि रात करीब पौने नौ बजे उसके भाई का फोन आया था। वह बता रहा था कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है। कुछ देर में मुशीद अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। इन लोगों ने शाहनवाज का फोन मिलाया लेकिन, उससे बात नहीं हुई। इसके बाद सभी लोग उसकी पूरे इलाके में तलाश करते रहे लेकिन, उसका पता नहीं चला। सुबह यह लोग थाने पहुंचे। पुलिस की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। सुबह उसका शव बाजना गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए लेकिन, पुलिस ने समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया। रक्सा थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि परिवार के लोग उसके बीमार रहने की बात बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पस्ट नहीं हुई है। इस वजह से विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की अनहोनी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed