फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Seeing the footage, the parents lost their faith in tears and cursed their fate after seeing the son and daughter holding sticks.

Jhansi News: फुटेज देख आंसुओं में बह गया मां-बाप का भरोसा, बेटा-बेटी को लाठी थामे देख अपनी किस्मत को कोसा

Sat, 04 Nov 2023 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seeing the footage, the parents lost their faith in tears and cursed their fate after seeing the son and daughter holding sticks.
मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल के बाद कई आरोपी छात्र-छात्राओं के मां-बाप कॉलेज प्रशासन तक पहुंचे
विज्ञापन

बवाल की सीसीटीवी फुटेज देख पकड़ लिया माथा, बच्चों की करतूत देख कई रो पड़े
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सर, आप कैसी बात कर रहे हैं, हमारी बेटी किसी को एक थप्पड़ तक नहीं मार सकती है...और आप कह रहे हैं कि वह मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुए बवाल में लाठी लेकर हंगामा कर रही थी। अरे, हमने खेत गिरवीं रखकर उसे यहां पढ़ाई करने भेजा था। वह ऐसा नहीं कर सकती है। अरे, सर हमारी भी तो सुनिए, हमारा बेटा तो बहुत सीधा है, वह सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान लगाता है, उसे पता है कि उसके पिता उसे किसी तरह लोन लेकर पढ़ा रहे हैं। वह मारपीट करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है...।
झांसी के मेडिकल कॉलेज और पैरामेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के माता-पिता का यह अटूट भरोसा शनिवार को उस वक्त आंसू बनकर बह गया जब छात्रों के बवाल के बाद शनिवार को कई आरोपी छात्र-छात्राओं के माता-पिता उनके बच्चों को बिना किसी कुसूर के घसीटे जाने की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन तक पहुंच गए। लेकिन जैसे ही कॉलेज प्रशासन ने उन्हें हंगामे की सीसीटीवी फुटेज दिखाई...इनका कलेजा धक से रह गया।
विज्ञापन

फुटेज में जहां उनके बेटे-बेटियां हाथ में डंडे-हॉकी थामे हंगामे का हिस्सा बने नजर आ रहे थे, वहीं फुटेज देख कई माता-पिता फफक पड़े। हालात ये थे कि प्राचार्य के कमरे से फुटेज देख बाहर निकला कोई पिता सिर पर हाथ रखकर जमीन पर ही बैठ गया और बोला-बेटा तूने ये क्या कर दिया, ये झगड़े फसाद में पड़कर तूने हमें मिट्टी में मिला दिया, गांव जाकर क्या कहेंगे...?
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रिश्तेदार के साथ आई किसी की मां पल्लू से अपना मुंह छिपाकर रो पड़ी, बोलीं-बेटी को अकेले पाला है। प्राइवेट नौकरी में उधार लेकर किसी तरह उसकी फीस भरते हैं। पेन उपहार में देकर पढ़ने भेजा था, पता नहीं लाठी कहां से ले आई...। ऐसी ही स्थिति कई अभिभावकों की थी। मेडिकल कॉलेज में आठ-दस छात्र-छात्राओं के माता-पिता व अभिभावक फुटेज देखने के बाद मायूस होकर लौट गए।


मेडिकल कालेज में इन जनपदों के छात्र-छात्राएं कर रहे मेडिकल की पढ़ाई
बांदा, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, बरेली, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा समेत राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed