फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Security squad took reconnaissance of the venue from helicopters

सुरक्षा दस्ते ने हेलीकाप्टरों से ली आयोजन स्थल की टोह

Wed, 29 Sep 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Security squad took reconnaissance of the venue from helicopters
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस 19 नवंबर को प्रस्तावित झांसी दौरे की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को सुरक्षा दस्ते ने हेेलीकाप्टरों के जरिये आयोजन स्थल और महानगर की टोह ली।
विज्ञापन

प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को झांसी आएंगे। अपने दौरे के दौरान वे यहां विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा किले के मैदान में प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियां अभी से शुरू कर दीं गईं हैं। लोकार्पण व शिलान्यास के लिए परियोजनाओं की सूची तैयार की जाने लगी है। मंगलवार को सुरक्षा दस्ते ने चार हेलीकाप्टरों के माध्यम से आयोजन स्थल की टोह ली। ये हेलीकॉप्टर दोपहर तकरीबन तीन बजे अचानक महानगर के आसमान पर मंडराते नजर आए। इनमें से एक हेलीकाप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड के हैलीपेड के करीब तक पहुंचा और वहां से उड़कर क्राफ्ट मेला ग्राउंड पहुंच गया और यहां मंडराता रहा। हेलीकाप्टर नीचे की ओर आया, परंतु जमीन पर नहीं उतरा। अन्य हेलीकाप्टर महानगर के ऊपर मंडराते नजर आए। हेलीकाप्टर देखने के लिए क्राफ्ट मेला ग्राउंड के पास लोगों की खासी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed