फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Security increased on railway tracks, informers also active

Jhansi News: रेलवे ट्रैक की बढ़ी सुरक्षा, मुखबिर भी सक्रिय

Wed, 11 Sep 2024 02:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Security increased on railway tracks, informers also active
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। लगातार हो रहे रेल हादसे और हाल ही में रेल ट्रैक पर मिले सिलेंडर और कंक्रीट के ब्लॉक के बाद यह स्थिति स्पष्ट हो गई कि साजिशन ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में बड़ी रेल दुर्घटना न हो सके, इसके लिए झांसी मंडल में भी सुरक्षा बल अलर्ट हो गया है। साथ ही आरपीएफ और डिटेक्टिव विंग ने अपने खबरी सक्रिय कर दिए हैं।



झांसी रेल मंडल बीना से लेकर धौलपुर, भीमसेन और मानिकपुर तक फैला हुआ है। पूरे मंडल में रेलवे ने तीन हजार किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई हुई हैं। ऐसे में देश के कई हिस्सों से आईं ट्रेन पलटने की साजिश की खबरों ने मंडल के माथे पर भी बल ला दिया है। नतीजा है कि अब रेल सुरक्षा बल, आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग और रेलपथ विभाग तीनों अलर्ट मोड में हैं। पूरे मंडल में दुर्घटना बाहुल और सूनसान क्षेत्र में पड़ने वाले ट्रैक की निगरानी रेलवे ने दोगुनी कर दी है। मंगलवार को आरपीएफ, डिटेक्टिव विंग और पथ संरक्षण विभाग द्वारा रेल ट्रैक का पैदल निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आरपीएफ ने अपने खबरियों को ट्रैक के आसपास होने वाली गतिविधियों की निगरानी के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन





डाॅग स्क्वायड भी एक्टिव



ट्रैक पर किसी भी अप्रिय और आपराधिक घटना को रोकने के लिए आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड को भी एक्टिव रखा है। साथ ही आरपीएफ अपने डाटा को भी खंगाल रहा है कि जिसमें उन सेक्शन को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अक्सर पत्थर, लोहा जैसी वस्तुएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



रेलवे के अलावा ट्रैक नहीं जा सकता कोई

रेल ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर स्पष्ट किया है कि रेल ट्रैक रेलवे कर्मचारी और अधिकारियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।




वर्जन
रेल ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे जवान नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते हैं, लेकिन अब यह सक्रियता और बढ़ाई गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। - मोहम्मद असलम, सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed