{"_id":"575f0b654f1c1bf71211bac0","slug":"security-in-station-like-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर हवाई अड्डे जैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर हवाई अड्डे जैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
station, jhansi hindi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर हवाई अड्डे की तरह सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेशन को एकीकृत सुरक्षा प्रणाली (इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम) से लैस करने के लिए कदम बढ़ने लगे हैं। इसी पहल के तहत झांसी स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे व सामान की जांच के लिए बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम लगा दिए गए हैं। बाकी कामों की भी शीघ्र शुरूआत होने की उम्मीद है।
मालूम हो कि झांसी समेत उत्तर मध्य रेलवे के पांच स्टेशनों पर यह यह प्रणाली लागू करने के लिए लगभग 16.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन एकीकृत सुरक्षा प्रणाली की दिशा में काम कर रहा है। इस प्रणाली का कार्य झांसी, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, आगरा व मथुरा स्टेशन पर चल रहा है। इस कार्य के अंतर्गत प्लेटफार्म व स्टेशन क्षेत्र की निगरानी के लिए वीडियो सर्विलांस सिस्टम, रोड वाहनों की जांच के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम और सामान्य व व्यक्तिगत जांच के लिए बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी और हैंड हेल्ड डिटेक्टर भी लगाए जाने हैं।
रोड वाहनों की जांच के लिए आठ एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, दस डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और सात एक्सेस बैगन मशीनों का लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा रेल सुरक्षा बल के कर्मचारियों को 105 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि यात्रियों की व्यक्तिगत जांच हो सके।
विज्ञापन
‘स्टेशन पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। एकीकृत सुरक्षा प्रणाली से होने वाले सभी कामों पर तेजी से काम चल रहा है।’
- एसके अग्रवाल, डीआरएम झांसी।
अभी तक यह हो चुके हैं काम
- रेलवे स्टेशन पर 54 कैमरे लगा दिए गए हैं, जिन्हें सर्विलांस व रेलवे के आप्टिकल फाइबर सिस्टम के माध्यम द्वारा नेटवर्क से जोड़ा गया है। इनको एकीकृत स्थान से मॉनीटर किया जा रहा। इसके लिए प्लेटफार्म छह पर कंट्रोल रूम बनाया गया है।
- रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर सामान्य जांच के लिऐ बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम लगा दिया गया है।