फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Security guard of roadways depot absconds with Rs 28 lakh

Jhansi News: रोडवेज डिपो के 28 लाख रुपये लेकर सुरक्षा गार्ड फरार

Wed, 12 Jun 2024 04:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Security guard of roadways depot absconds with Rs 28 lakh
बैंककर्मी के साथ जालसाजी करके रुपये ले गया शातिर गार्ड, 28.34 लाख रुपये गायब होने से रोडवेज अफसरों में खलबली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। हंसारी स्थित रोडवेज डिपो का पैसा बैंक में जमा कराने पहुंचा सुरक्षाकर्मी 28.34 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। चौबीस घंटे बाद रोडवेज अफसरों को यह बात मालूम चली। इसके बाद से रोडवेज प्रबंधन के बीच अफरातफरी मची है। पहले अफसरों ने सुरक्षाकर्मी को तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता न चलने पर वह प्रेमनगर थाने पहुंचे। यहां आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ उन्होंने तहरीर दी है। पुलिस सुरक्षाकर्मी को तलाशने में जुटी है।



हंसारी रोडवेज डिपो से रोजाना टिकट बिक्री से मिलने वाला पैसा डिपो के पास स्थित पीएनबी शाखा में जमा होता है। क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार के मुताबिक सोमवार सुबह 10 बजे डिपो कैशियर सुनील तिवारी डिपो में तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड योगेंद्र सिंह परमार (ओम सिक्योरिटी सर्विसेज) के साथ 39,34,489 रुपये बैंक में जमा करने पहुंचे। पूरा पैसा बैंक के कैशियर मनीष कुमार को देकर सुनील लौट आए। गार्ड योगेंद्र को रसीद लाने के लिए बैंक में छोड़ दिया। कुछ देर बाद योगेंद्र कैशियर मनीष के पास पहुंचा और कहा कि अधिकारियों ने पूरी रकम जमा करने से मना कर दिया है। अब सिर्फ 11.08 लाख रुपये ही जमा होना है। यह सुनकर मनीष ने पूरा पैसा उसके हाथ में थमा दिया। योगेंद्र ने 28.34 लाख रुपये निकाले और 11.08 लाख रुपये बैंक में जमा करके चला गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह बैंक से 11.08 लाख रुपये की रसीद डिपो पहुंची। यह देख रोडवेज अफसरों के होश उड़ गए। अफसर तुरंत बैंक शाखा जा पहुंचे। बैंक कैशियर मनीष से पूछने पर उसने पूरी बात बताई। डिपो अफसरों ने योगेंद्र को फोन लगाया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। डिपो कर्मचारी योगेंद्र को तलाशते हुए उसके घर पहुंचे, लेकिन यहां उसका पता नहीं चला। उधर, 28 लाख की मोटी रकम गायब होने से रोडवेज अफसरों में खलबली मची हुई है। देर शाम रोडवेज अधिकारी प्रेमनगर थाने पहुंच गए। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से आरोपी गार्ड के खिलाफ तहरीर दी गई। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक रोडवेज अधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed