{"_id":"6629aa2caba2313f860da839","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-train-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-303487-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रेन की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रेन की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के पंचवटी कॉलोनी स्थित गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के पीछे हादसा अथवा सुसाइड की बात साफ नहीं हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पंचवटी कॉलोनी निवासी प्रभु कुशवाहा (50) यहां अपने बेटे राकेश के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक पारिवारिक वजहों से प्रभु अक्सर तनाव में रहते थे। मंगलवार को भी तनाव में आकर उन्होंने घर में जमकर शराब पी। इसके बाद शराब के नशे में ही वह बाहर जाने लगे। परिजनों ने उनको रोकने की कोशिश की लेकिन, परिजनों की बात नहीं मानी। वह अकेले ही बाहर चले गए। देर रात उनकी लाश पंचवटी कॉलोनी के पास क्षत विक्षत हाल में बरामद हुई। ट्रेन की चपेट में आने की वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनके पास से मिली डायरी के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिजन भी उनके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। प्रभु की पत्नी कई साल पहले उनको छोड़कर जा चुकी हैं।