फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Secretary accused of embezzling money

Jhansi News: सचिव पर लगाया रकम हड़पने का आरोप

Sat, 22 Apr 2023 12:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 22 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Secretary accused of embezzling money
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम थनवारा निवासी संतू अहिरवार पुत्र फुंदे ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को दिया। जिसमें बताया कि वह गांव में संचालित थनवारा साधन सहकारी समिति से समय-समय पर ऋण व खाद-बीज प्राप्त करता चला आ रहा है। समिति के खाते में उसको शासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं की बीमा धनराशि प्राप्त होती चली आ रही है। लेकिन कुछ वर्षों से समिति के सचिव द्वारा भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ऋण निकालने पर संपूर्ण धनराशि उसे न देकर उसमें से 50 फीसदी धनराशि सचिव अपने पास रख लेते हैं। दो साल से उसे शासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दी गई। उसे भी पूरी न देेकर मात्र एक हजार रुपये दिए गए। उसके क्रेडिट कार्ड से 70 हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से निकालकर हड़प कर ली। जानकारी होने पर जब उसने सचिव की शिकायत एआर से की गई तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। पत्र में कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed