फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Second incident of ragging in medical college hostel in Jhansi within five months

UP: जूनियर्स का पूछा नाम... मुर्गा बनाया और पीटने लगे; साथियों पर भी किया हमला, दो सीनियर्स छह माह तक निलंबित

Wed, 04 Oct 2023 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Oct 2023 01:12 PM IST
सार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पांच महीने के अंदर रैगिंग की दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले मई में भी सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को मुर्गा बनाकर पीटा था। अब फिर से ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है। 

विज्ञापन
Second incident of ragging in medical college hostel in Jhansi within five months
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में पहले जूनियर्स का नाम पूछा, फिर मुर्गा बनाया और पीटने लगे। मौके से गुजर रहे जूनियर्स के तीन साथियों ने विरोध किया तो ईंट और लोहे की रॉड से उन पर भी हमला बोल दिया। शिकायत मिलने पर एंटी रैगिंग कमेटी ने दो सीनियर्स को छह महीने के लिए कक्षाओं से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पांच महीने के अंदर रैगिंग की दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले मई में भी सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को मुर्गा बनाकर पीटा था। अब फिर से ऐसी ही घटना प्रकाश में आई है। एंटी रैगिंग कमेटी से की गई शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज के सीवी रमन हॉस्टल की कैंटीन में 2020 बैच के दो एमबीबीएस छात्र चाय पीने के लिए गए थे। तभी 2019 बैच के चार छात्र शराब के नशे में वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोप है कि सीनियर्स ने जूनियर्स से नाम पूछा और फिर मुर्गा बना दिया। कॉलर पकड़कर मारने लगे। 2020 बैच के तीन छात्र वहां से गुजरे तो उन्होंने चिल्लाने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो चार सीनियर छात्र उनके बैच के दो छात्रों की पिटाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब विरोध किया तो सीनियर्स ने बाद में आए तीन छात्रों पर लोहे की रॉड और ईंट से हमला बोल दिया। इसमें एक जूनियर छात्र का सिर फट गया। एक छात्र ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन छीन लिया। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। 
Trending Videos

समिति ने दोनों पक्षों को सुना। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर बताया कि दो सीनियर्स को दोषी मानते हुए कक्षाओं से छह-छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। बैठक में सीओ सिटी राजेश राय, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. कुलदीप चंदेल, डॉ. सचिन माहौर, डॉ. छवि सहगल, डॉ. जकी सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

 

एक सेमेस्टर पिछड़ जाएंगे सीनियर्स
कक्षाओं से छह महीने के लिए निलंबित होने के बाद अब दोनों सीनियर्स एक सेमेस्टर पिछड़ जाएंगे। क्योंकि, एक सेमेस्टर की पढ़ाई छह महीने तक होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed