फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Second Aastha special train will go from Jhansi to Ayodhya on 24th

Jhansi News: झांसी से 24 को अयोध्या जाएगी दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन

Fri, 16 Feb 2024 03:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Second Aastha special train will go from Jhansi to Ayodhya on 24th
- रेल प्रशासन की ओर से तेजी से जारी हैं तैयारी, 1400 यात्री जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रामभक्तों को लेकर दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी को झांसी से अयोध्या जाएगी। रेल प्रशासन की ओर से झांसी में ट्रेन को तैयार किया जाने लगा है। ट्रेन लगभग चौदह सौ यात्रियों को लेकर अयोध्या जाएगी।
झांसी से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 10 फरवरी को चलाई गई थी, जिसमें सवार होकर 1478 यात्री अयोध्या गए थे। अब दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी को चलाई जाएगी। यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन से रात 11:55 बजे रवाना होगी और उरई, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 12:55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 20 कोच होंगे। जबकि, दो एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। सभी यात्रियों को कंबल, चादर और तकिया उपलब्ध कराया जाएगा। यह सभी सामग्री रेलवे ने नई खरीदी है। इसके अलावा गाड़ी में यात्रियों को नाश्ता और भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन तैयार की जा रही है। इसे तय तिथि पर यहां से रवाना किया जाएगा।

अमित बने सीनियर डीसीएम फ्रेट
झांसी। झांसी रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय के पद पर तैनात अमित आनंद को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) का पद्भार सौंपा गया। यह जानकारी पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


131 बगैर टिकट यात्री पकड़े
झांसी। बृहस्पतिवार को ग्वालियर-झांसी रेलखंड पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दरम्यान 131 यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे रेल प्रशासन ने 66,820 रुपये जुर्माना वसूला। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक राजीव शर्मा, राजेंद्र छारी, मनोज पांडेय, विकास श्रीवास्तव, अनिल मौर्य समेत जीआरपी और आरपीएफ की टीमें शामिल रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed