{"_id":"66e4d2b5be344e59ca070356","slug":"sdrf-team-camped-for-four-days-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-391831-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी में एसडीआरएफ टीम का चार दिन डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी में एसडीआरएफ टीम का चार दिन डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने लखनऊ से बुलाई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए झांसी में अगले चार दिनों तक स्टेट डिजॉस्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम डेरा डाले रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से लखनऊ से टीम बुलाई गई है।
झांसी में पिछले दिनों मूसलाधार बारिश हुई थी। इसके अलावा झांसी से सटे मध्य प्रदेश के जिलों में बारिश का क्रम अभी भी बना हुआ है। ऐसे में नदियां अपने पूरे वेग के साथ बह रही हैं। इसके अलावा बांधों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।
14 सितंबर एकादशी से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होने जा रहा है, जो 17 सितंबर चतुर्दशी तक जारी रहेगा। जिले में 550 स्थानों पर सार्वजनिक गणेश उत्सवों का आयोजन किया गया है, जबकि घर-घर में भगवान गणेश विराजमान है।
विज्ञापन
परंपरानुसार ज्यादातर लोग गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदी, तालाब आदि जल स्रोत में करते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन ने लखनऊ से एसडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम को झांसी बुलाया है, जो 14 से 17 सितंबर तक यहां तैनात रहेगी।
अफसरों ने देखीं व्यवस्थाएं
शुक्रवार को डीएम अविनाश कुमार, एडीएम वरुण कुमार पांडेय और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने प्रतिमा विसर्जन स्थल पहूज नदी, सिमरधा बांद आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था परखी। एडीएम ने बताया कि विसर्जन के दरम्यान किसी तरह का हादसा न हो, इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं।