फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SDM Garima's intelligence shines even in civil services examination

Jhansi News: सिविल सेवा परीक्षा में भी एसडीएम गरिमा की मेधा की दिखी चमक

Wed, 17 Apr 2024 04:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
SDM Garima's intelligence shines even in civil services examination
- यूपीएससी की परीक्षा में हासिल की 674वीं रैंक, औरैया में हैं तैनात, मां हैं शिक्षामित्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी पीसीएस परीक्षा के बाद अब यूपीएससी परीक्षा में भी झांसी की गरिमा सोनकिया की मेधा की चमक देखने को मिली है। उनकी 674वीं रैंक आई है। मौजूदा समय में वो औरैया में एसडीएम पद पर तैनात हैं। पिछले साल ही उनकी यूपीपीएससी में 30वीं रैंक आई थी।


गरिमा के पिता देवेंद्र शर्मा अधिवक्ता और मां किरन रिछारिया बराटा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। पिता मूल रूप से गरौठा के नजदीक स्थित बिरौना गांव निवासी हैं। पिता ने बताया कि गरिमा ने पांचवीं तक गांव के ही सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। 10वीं की परीक्षा में उनके 88 फीसदी और 12वीं में 92 प्रतिशत अंक आए। उन्होंने बीबीसी से बीएससी की है। बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद गरिमा ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पिछले साल पहली ही बार में यूपीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर 30वीं रैंक प्राप्त की। इस साल पहली बार यूपीएससी की परीक्षा की और 674वीं रैंक आई। बताया कि ड्यूटी पूरी करने के बाद उनकी बेटी रात दो बजे तक पढ़ाई करती थीं। गरिमा के भाई गौरव सोनकिया भी छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसडीओ पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed