फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   scropiyo ki takkar se bike sabar beti or potr ki mot, pita ghayal

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार बेटी और पौत्र की मौत, पिता घायल

Mon, 18 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
scropiyo ki takkar se bike sabar beti or potr ki mot, pita ghayal
दर्दनाक हादसे में दो की मौत हो गई। - फोटो : ???? ????
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार बेटी और पौत्र की मौत, पिता घायल
विज्ञापन

झांसी। झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास रविवार शाम बाइक सवार पिता, बेटी व पौत्र को स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में तीनों को उपचार के मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेटी व पौत्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पिता की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

थाना बबीना के भेल अंतर्गत आरामशीन निवासी अशोक कुमार (55) बेटी अर्चना (21) व पौत्र राज (7) के साथ रविवार सुबह थाना रक्सा क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर आए थे। शाम करीब चार बजे तीनों लोग बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तीनों झांसी-ललितपुर राजमार्ग पर दुर्गापुर गांव के पास पहुंचे थे तभी ललितपुर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार से पहले ही अर्चना व राज नेे दम तोड़ दिया। दोनाें रिश्ते मेें बुआ व भतीजे हैं। घटना की खबर पाकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने दोनाें शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। गाड़ी ललितपुर जिले की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed