{"_id":"602186978ebc3ed65856038e","slug":"scoty-rider-girls-student-accident-dead-jhansi-news-jhs188080728","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
झांसी। सोमवार सुबह स्कॉर्पियो गाड़ी ने कचहरी चौराहा के पास स्कूटी सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान एक छात्र ने दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरे घायल छात्र को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
थाना नवाबाद के मोहल्ला खुशीपुरा निवासी मोहम्मद जमील का पुत्र मेहराज (15) नेशनल हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज मेें कक्षा नौ वीं का छात्र था। सोमवार सुबह अपने साथी राजू के साथ स्कूटी पर सवार होकर बस स्टैंड की तरफ निकला था। अभी दोनों कचहरी चौराहा के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से ठेले में टक्कर मारकर अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी समेत चालक को पकड़ लिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उपचार के दौरान मेहराज की मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
दो भाइयों में बड़ा था
मृतक के पिता जमील फर्नीचर का काम करते हैं। दो भाइयोें में मेहराज सबसे बड़ा था। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देर शाम सुुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।