फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   scorched with current

करंट से झुलसे मशीन मालिक की हालत बनी नाजुक

Sat, 06 Jun 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
scorched with current
scorched with current
झांसी। बृहस्पतिवार को रक्सा थाना क्षेत्र के बछौनी गांव में प्रधान के खेत पर बने कुआं के अंदर मशीन से सफाई करते समय मशीन हाईटेंशन लाइन से टकरा गई थी। इससे मशीन में करंट आ गया था। करंट लगने से झुलसे मशीन मालिक घनश्याम यादव की हालत ग्वालियर में नाजुक बनी हुई है। घटना में गांव के ही दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बछौनी गांव में प्रधान रामेश्वर यादव के खेत पर बने कुआं की मशीन से सफाई की जा रही थी। इस बीच गांव निवासी गजेंद्र यादव व विशाल पाल सफाई कार्य को देखने पहुंच गए। कार्य के दौरान मशीन हाईटेंशन लाइन से टकरा जाने से उसमें करंट आ गया था। इससे सफाई कार्य में मदद कर रहे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मशीन मालिक घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया था। बताया गया है कि घनश्याम की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

वहीं, देेर रात परिजनों ने दोनों युवकों के शवों के अंतिम संस्कार भी कर दिए थे। शुक्रवार को रक्सा पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed