फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   scorched married woman dies in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत

Thu, 10 Mar 2022 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
scorched married woman dies in suspicious circumstances
झांसी। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। महोबा के गोरखा गांव निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री माधुरी (22) का विवाह 28 दिसंबर 2021 को चांदो निवासी कृष्ण कुमार राजपूत के साथ किया था। विवाह के बाद माधुरी मायके में रह रही थी। पांच मार्च को वह वापस ससुराल चली गई। मंगलवार को उसके जेठ देव करन ने फोन करके बताया कि सुबह करीब नौ बजे माधुरी गैस पर चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। परिजनों के साथ जगदीश प्रसाद भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। यहां माधुरी गंभीर हालत में बर्न वार्ड में भर्ती थी। उपचार के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर माधुरी के साथ मारपीट करते थे। माधुरी ने फोन पर इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कुछ दिन बाद ससुराल आकर सुलह-समझौता कराने की बात कही थी लेकिन, उसके पहले ही यह हादसा हो गया। पिता का कहना है गांव में पता लगाने पर मालूम चला कि सिलिंडर फटने से वह नहीं झुलसी। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के उत्पीड़न की बात से इंकार किया है। जेठ देव करन का कहना है सिलिंडर फटने से ही हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed