फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   scorched girl dies while cooking

खाना बनाते समय झुलसी युवती की मौत

Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
scorched girl dies while cooking
झांसी। सागर के भानगढ़ निवासी एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह खाना बनाते समय बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवती के पति रामकुमार यादव के मुताबिक उसकी पत्नी रजनी (24) घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की आग अचानक से भभक उठी। आग रजनी के कपड़ों में लग गई। जब तक वह लोग आग बुझा पाते रजनी गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया गया। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। सोमवार की देर-रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जहर खाने से युवती की मौत
झांसी। महोबा निवासी एक युवती की जहर खाने से मौत हो गई। उसे उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत काफी नाजुक थी। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पति बृजगोपाल के मुताबिक उसकी पत्नी रश्मि (25) दिमागी रूप से परेशान रहती थी। सोमवार शाम रश्मि घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने मौका देखकर जहर खा लिया। जैसे ही परिजनों की इसकी जानकारी हुई। उसे गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे इमरजेंसी में भर्ती करा दिया गया लेकिन, सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed