फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scooty rider young man killed by bus on Jhansi-Kanpur highway

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर बस ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौत

Fri, 11 Aug 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider young man killed by bus on Jhansi-Kanpur highway
- छह दिन पहले काम की तलाश में आया था झांसी, लिफ्ट लेने वाले युवक की हालत भी नाजुक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चिरगांव। झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के पास बेकाबू बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लिफ्ट लेकर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।



मूल रूप से ग्वालियर के लश्कर निवासी कमल सिंह (43) पुत्र मोहन सिंह छह दिन पहले चार अगस्त को पाल कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहने आया था। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम कमल काम की तलाश में स्कूटी से चिरगांव गया था। रास्ते में रूपेश नाम का युवक भी लिफ्ट लेकर स्कूटी पर सवार हो गया। रास्ते में पहाड़ी गांव के पास बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। बस का पहिया कमल के ऊपर से गुजर गया। कमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



स्कूटी नंबर के आधार पर पहचान



कमल के पास पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। पड़ताल में स्कूटी उसके छोटे भाई के नाम पंजीकृत मिली। देर-रात चिरगांव पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। कमल की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही परिवार के अन्य लोग ग्वालियर से रोते बिलखते झांसी पहुंच गए। परिवार में पत्नी रचना समेत सात साल का एक बेटा राम है। हादसे की खबर सुनकर उसकी पत्नी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed