{"_id":"667f435ed246e4b35e0f5b24","slug":"schools-opened-after-40-days-attendance-of-students-remained-low-jhansi-news-c-11-jhs1004-342062-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 40 दिन बाद खुले स्कूल, कम रही छात्रों की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 40 दिन बाद खुले स्कूल, कम रही छात्रों की उपस्थिति
विज्ञापन
स्कूल में उपस्थित बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बेसिक विद्यालयों में रोली-टीका लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 40 दिन बाद शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद के 1452 स्कूल खुल गए। पहला दिन होने के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही। विद्यालयों में रोली-टीका लगाकर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। समर कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियां हुईं।
18 मई से बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश हो गया था। 16 जून से विद्यालय खुलने थे। इसी बीच, 14 जून को शासन की तरफ से 24 जून तक ग्रीष्मावकाश बढ़ाने का आदेश आ गया। 25 जून से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय पहुंचने के लिए कहा गया। जबकि, विद्यार्थियों के लिए स्कूल 28 जून से खोलने के निर्देश आए। शुरुआती दो दिनों में शासन ने विद्यार्थियों के लिए समर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी के तहत शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे जब स्कूल खुले तो पहले रोली-टीका लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। सुबह 10 बजे तक चले समर कैंप के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। पौधरोपण भी किया गया। मध्याह्न भोजन में किसी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए हलवा तो कहीं खीर बनी। शिक्षकों ने बताया कि पहला दिन होने के कारण स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन
आज स्कूलों में ये गतिविधियां होंगी : शनिवार को भी स्कूलों में समर कैंप होगा। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों से किचन गार्डन तैयार करवाया जाएगा। अगर स्कूलों में खाली जमीन नहीं है तो पुरानी बाल्टियां, प्लास्टिक की बोतलों और मिट्टी के बर्तनों में लतायुक्त पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मोटे अनाज के सेवन से स्वास्थ्य के फायदे बताए जाएंगे।