{"_id":"040edf2190398f0477721d1b07561db8","slug":"school-selection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों के घेरे में स्कूलों की नियुक्तियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों के घेरे में स्कूलों की नियुक्तियां
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सहायता प्राप्त विद्यालयों में जारी नियुक्ति प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैं। नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए अफसरों का दरवाजा खटखटाया जा रहा है।
बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त जनपद के डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षेणत्तर कर्मचारियों की जारी नियुक्ति प्रक्रिया इन दिनों चर्चा में है। इस मामले में विभाग की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए जाने लगे हैं। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन व विभागीय कर्मचारियों की आपसी साठगांठ से नियुक्तियां की जा रही हैं। यह शिकायतें प्रशासनिक अफसरों के पास भी पहुंचने लगी हैं।
ग्राम जौरी बुजुर्ग के बानसिंह, देवेंद्र सिंह व लक्ष्मीकांत राजपूत ने इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें नियुक्ति में फर्जीबाड़े का आरोप लगाया गया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि नियुक्ति का विज्ञापन स्थानीय लोकप्रिय अखबारों की जगह बाहरी जनपदों में कराया गया है, जिससे लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है और आसानी से घोटाले के इस खेल को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की।