फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   School clerk dies after swallowing acid

Jhansi News: विद्यालय के क्लर्क की तेजाब गटकने से मौत

Sat, 19 Jul 2025 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
School clerk dies after swallowing acid

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमरा मोंठ स्थित रामेश्वर दास इंटर कॉलेज में तैनात क्लर्क अरविंद सिंह (47) की तेजाब गटकने से मौत हो गई। तेज जलन होने पर परिजन रात में ही उनको अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दाैरान उनकी माैत हो गई।

परिजन का कहना है कि नींद में गलती से पानी की जगह उन्होंने तेजाब गटक लिया। हालत खराब होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।कोतवाली थाना क्षेत्र के डडियापुरा स्थित बालाजीपुरम कॉलोनी में अरविंद सिंह पत्नी निशा समेत पूरे परिवार के साथ रहते थे। परिजन ने बताया कि उनकी बेटी आस्था ने इस साल 12वीं पास की थी। पत्नी निशा उसे लेकर इंदौर में एडमिशन कराने गई थीं। घर में अरविंद एवं बेटा तरुण ही थे। बृहस्पतिवार रात अरविंद अपने कमरे में सोए थे। रात में नींद के दौरान उनको प्यास लगी। बाहर वॉशिंग मशीन के पास तेजाब की बोतल को पानी समझकर पी लिया। दो घूंट पीते ही उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने तेज जलन होने की बात अपने बेटे तरुण को बताई। आधी रात को ही परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी निशा झांसी लौट आईं। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा तरुण बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। बच्चे बार-बार बेसुध हुए जा रहे हैं। कोतवाल राजेश सिंह के मुताबिक परिजन ने बताया कि गलती से उन्होंने तेजाब पी लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed