फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   school bus me kmi

स्कूल बस में कोई कमी है तो सीज करें: प्रभारी मंत्री

Wed, 02 May 2018 02:08 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 02 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
school bus me kmi
bus, jhansi news - फोटो : demo
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के  मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में बिना मान्यता के कोई भी स्कूल नहीं चलेगा। एसडीएम ऐसे स्कूलों की जांच कर लें, यदि कोई घटना होती है तो विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने स्कूलों का सत्यापन करने और स्कूल बस में कोई कमी है तो उसको सीज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री का बिना मान्यता के स्कूलों के खिलाफ रुख सख्त रहा। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता का कोई स्कूल चलता मिला तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ईयर फोन लगाकर कोई भी ड्राईवर स्कूली बच्चों की बस न चलाए, यदि जांच में ऐसा मामला आता है तो बस को सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करें। उन्होंने आरटीओ से पूछा कि स्कूलों की बसों की फिटनेस जांचने के लिए क्या कार्रवाई की, लेकिन जवाब नहीं दे सके। प्रभारी मंत्री ने आरटीओ को फटकार लगाई। स्कूली वाहन में कोई कमी होने पर उसे सीज करने के निर्देश दिए। गाड़ियों की फिटनेस, गाड़ी की क्षमता और कितने समय तक गाड़ी रोड पर चल सकती है,इसकी सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने अस्पताल परिसर में शराब पीने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजी व्यक्त की और कहा कि यदि कर्मचारी शराब पीकर घूमता है तो उसे जेल भिजवाएं। पेयजल की समीक्षा में यूपी एग्रो द्वारा अभी तक 365 के सापेक्ष 260 हैंडपंप ही लगाने पर नाराजी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम से कहा कि पाइप पेयजल योजनाओं को तेजी से शुरू कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना में की जांच कराएं, यदि पैसे मांगने की कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई करें।
सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि ऐसे माफिया जो दबंगई कर जमीनों पर कब्जे किए हैं, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उज्जवला योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जाए।

इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी वीके सिंह, सीडीओ ए. दिनेश कुमार, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed