फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Scholarship portal is not supporting, only 30 percent can apply

Jhansi News: छात्रवृत्ति पोर्टल नहीं दे रहा साथ, 30 प्रतिशत हो सके आवेदन

Fri, 08 Dec 2023 11:16 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Scholarship portal is not supporting, only 30 percent can apply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शासन की ओर से पिछड़ा वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। लेकिन, अभी तक मात्र 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है। इसका कारण पोर्टल का बार-बार बंद हो जाना बताया जा रहा है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि इसी माह समाप्त हो रही है।
बीते वर्ष पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना में झांसी जिले के 7,465 नौ और दसवीं के विद्यार्थियों ने योजना का लाभ लिया था। इसके अलावा जालौन के 7,066 और ललितपुर के 11,186 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाई थी। वहीं, स्नातक, परास्नातक और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले झांसी के 18,937, ललितपुर के 12, 518 और जालौन के 14,143 छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ मिला था। जिसका कुल आंकड़ा 71, 398 रहा था। शासन की मंशा है कि इस बार इससे अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिले। यही वजह है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार जो छात्रवृत्ति योजना का बजट 65 लाख था, उसे बढ़ाकर 1.25 करोड़ रुपये कर दिया गया है। लेकिन, मंडल के कुल आवेदकों की संख्या 21,419 तक ही पहुंच सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का मात्र 30 प्रतिशत ही है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि जिस पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया की जानी है वह ठीक से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

------------
- अकाउंट से आधारकार्ड कराना होगा सीड
स्कॉलरशिप को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया है कि उन्हीं छात्र-छात्रओं को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके बैंक अकाउंट आधारकार्ड से सीड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले अभी तक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 30 प्रतिशत है। हालांकि, अभी आवेदन बढ़ना तय है। आवेदकों का अकाउंट से आधारकार्ड सीड होना अनिवार्य है। पोर्टल पर तकनीकी कारण के चलते कुछ समस्या आ रही है, जो जल्दी ही ठीक हो जाएगी।
केपी सिंह, जिला पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed