{"_id":"64287bbc6f32af08e30510e4","slug":"scholarship-of-24-thousand-students-with-652-percent-merit-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-66846-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 65.2 फीसदी मेरिट वाले 24 हजार छात्रों की आई छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 65.2 फीसदी मेरिट वाले 24 हजार छात्रों की आई छात्रवृत्ति
विज्ञापन
झांसी। झांसी में पिछड़ा वर्ग के 65.2 फीसदी मेरिट वाले 24 हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति आ गई है। 75 फीसदी से ऊपर अंक लाने वाले छात्रों को तकनीकी समस्या के चलते अभी छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। मगर दो सप्ताह में इनकी छात्रवृत्ति आने की संभावना है।
जनपद में पिछड़ा वर्ग के लगभग 40 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। फॉर्म की स्क्रूटनी करने के बाद 65.2 फीसदी अंक वालों को शासन ने छात्रवृत्ति देने का निर्णय किया। पिछड़ा वर्ग विभाग के उपनिदेशक आरडी यादव ने बताया कि नवीं और दसवीं के 7468 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली है। जबकि, 11वीं, 12वीं के 8217 विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति पहुंच गई है। इंटरमीडिएट से ऊपरी कक्षा वाले 8731 विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से 75 फीसदी से ऊपर मेरिट वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अभी नहीं आ पाई है। मगर दो सप्ताह के अंदर इनके भी खाते में स्कॉलरशिप पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र-छात्राओं के डाटा का मिलान नहीं हो पाने की वजह से भी छात्रवृत्ति रुकी है।
यूं बढ़ी मेरिट
बताया गया कि शासन की तरफ से पिछले वर्ष 64.9 फीसदी तक मेरिट वाले छात्र-छात्राओं छात्रवृत्ति दी गई थी। जबकि, वर्ष 2021 में 59 फीसदी अंक लाने वालों तक को छात्रवृत्ति मिली थी।