फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   scam in covid 19 fund

घोटाला खुलने पर पंचायतों का भुगतान से इंकार

Sat, 25 Jul 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
scam in covid 19 fund
scam in covid 19 fund
झांसी। कोविड-19 किट की खरीद में लाखों रुपये का घपला सामने आने के बाद ग्राम पंचायतों ने भुगतान करने से हाथ खड़े कर दिए। अधिकांश पंचायतों ने इस कोविड किट के लिए भुगतान करने से मना कर दिया है। उधर, इस पूरी खरीद के पीछे एक बड़े नाम के सामने आने से अब अफसरों ने जांच के बजाए लीपापोती शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोविड की रोकथाम के लिए सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर कोविड किट की खरीदारी के निर्देश दिए थे। इस किट में थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, एन-95 मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर आदि शामिल था। झांसी की सभी 496 ग्राम पंचायतों को अपने स्तर पर यह खरीदारी करनी थी लेकिन, बिचौलियों ने आपदा में अवसर तलाश लिए। ग्राम पंचायतों के बजाए बड़े नाम की शह पर इनकी केंद्रीय खरीद की कोशिश शुरू हुई हालांकि पेंच फंस जाने से ब्लॉक स्तर पर खरीद हुई। एक ग्राम पंचायत के लिए 15-16 हजार रुपये के उपकरण खरीदे गए। जिन उपकरणों को खरीदा गया उनके मनमाने रेट लगाए गए। सामान्य बाजार में थर्मल स्कैनर की कीमत करीब 1500-2000 के बीच है लेकिन, उसे 4500-5000 में खरीदा गया। वह भी चाइनीज स्कैनर।
विज्ञापन

इसी तरह ऑक्सीमीटर भी ढाई गुना अधिक कीमत पर खरीदे गए। एन-95 मास्क की सामान्य कीमत करीब 200-250 है लेकिन पंचायतों के लिए इसे 750 रुपये में खरीदा गया। इस तरह करीब 75 लाख रुपये की खरीद हुई। समाचार पत्रों में इस गड़बड़ी का खुलासा होने पर हंगामा मच गया। इस तरह की खरीद को लेकर तमाम ग्राम प्रधान पहले से विरोध में थे लेकिन, मामले के खुलासे के बाद ज्यादातर पंचायतों ने भुगतान से ही इंकार कर दिया। उधर, शुरू में अफसरों ने मामले की जांच कराने के तमाम दावे किए लेकिन, जैसे ही खरीद के पीछे बड़ा नाम सामने आया इन अफसरों ने चुप्पी साध लेने में अब बेहतरी समझ रहे हैं। खुलासे के दो दिन बाद भी जांच की दिशा में कोई कदम आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी में भी पंजीकृत नहीं फर्म!
जिन एजेंसियों ने मेडिकल किट की आपूर्ति की उनमें एक को छोड़कर किसी के पास जीएसटी रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। जानकारों के मुताबिक अगर इसी की जांच कर ली जाए तब बाकी एजेंसियों का फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है लेकिन, अफसर इसकी जांच करने को भी राजी नहीं हैं।

कोविड रोकथाम के कार्यों में ही अत्याधिक व्यस्तता है इस वजह से जांच अभी आगे नहीं बढ़ी है। बिल की कॉपी भी नहीं मिल पा रही। जब बिल की कॉपी मिल जाएगी तब उसका मिलान कराया जाएगा। समय मिलने पर डीपीआरओ से पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी।
शैलेष राय, सीडीओ
मुझे समाचार पत्रों के माध्यम से मालूम चला लेकिन, आगे क्या कार्रवाई हो रही इसके बारे में मुझे नहीं पता। इस मामले में मैं कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
संजय बरनवाल, उपनिदेशक पंचायत, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed