{"_id":"5fcfd36e8ebc3ecfba097d08","slug":"save-polution-for-jhansi-make-radnite-jhansi-news-jhs1830039174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी झांसी को प्रदूषण से बचाए रखने के लिए बन रही रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी झांसी को प्रदूषण से बचाए रखने के लिए बन रही रणनीति
विज्ञापन
झांसी। अन्य शहरों की तुलना में झांसी में प्रदूषण का स्तर कम है। महानगर प्रदूषण की गिरफ्त में न आ जाए इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर कवायद शुरू हो गई है। अब प्रदूषण फैलाने वाले हर कारण का पूरा रिकार्ड तैयार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभाग अपने स्तर से प्रदूषण को रोकने के लिए व्यवस्थाएं करेंगे। नगर निगम, वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मिलकर एक माइक्रोप्लान तैयार किया है। जिसे जल्द अमल में लाया जाएगा।
यूं तो महानगर में प्रदूषण का स्तर अधिकतर सामान्य श्रेणी में रहता है। केंद्र सरकार ने स्वच्छ वायु कार्यक्रम में प्रदेश के 15 शहरों समेत झांसी को शामिल किया है। इसे लेकर सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है। माइक्रोप्लान के मुताबिक नगर निगम महानगर में वाहनों की बढ़ती संख्या और पार्किंग के घटते इंतजामों को लेकर मल्टी लेवल पार्किंग बनवाएगा। इसके साथ ही सड़क की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीनों का इंतजाम किया जाएगा। वहीं नगर निगम महानगर में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट, विवाहघर, व्यावसायिक संस्थानों में लगे जनरेटर सेट की क्षमता और मौजूदा स्थिति का आकलन करेगा। महानगर में चल रहे निर्माण कार्यों से प्रदूषण न फैले इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पूरे प्लान को लागू कराने के लिए काम करेंगे। इसे लेकर डीएम की अध्यक्षता में बनाई गई समिति हर महीने प्लान की समीक्षा करेगी। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि प्रदूषण को रोकने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत नगर निगम सफाई समेत कई अन्य कार्य कराएगा।