{"_id":"ceb5889f392d588824ea70f3f78c316c","slug":"save-me-from-my-sons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुझे मेरे पुत्रों से बचाओ’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुझे मेरे पुत्रों से बचाओ’
झांसी/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिन बच्चों को उन्होंने पाल-पोस कर बड़ा किया। आज वही उनके जीवन के लिए खतरा बन चुके हैं। एक बुजुर्ग दंपति ने सोमवार को एसएसपी के समक्ष पेश होकर अपनी पीड़ा सुनाई तो उनकी आंखें डबडबाने लगीं। दंपति ने अपने ही बेटों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नवाबाद थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार व उनकी पत्नी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बड़े दो पुत्र शुरू से ही उनसे अलग रहते हैं और आए दिन उनको परेशान करते हैं। सबसे छोटे पुत्र का देहांत हो चुका है। उसके व उनके तीसरे पुत्र के परिवार साथ रहते हैं।
बुजुर्ग दंपति ने आरोप लगाया कि दोनों बड़े पुत्र आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं और जबरन घर में घुसकर रहने लगे हैं। बीते रोज भी दोनों बड़े पुत्रों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया और जमकर पीटा।
विज्ञापन
इसकी सूचना कई बार पुलिस को दी, मगर पुलिस कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है। पीड़ित दंपति ने अपने ही दोनों पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं अपनी जान-माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।