फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   save life donate plasma

आपकी जान बची, अब दूसरों की बचाने के लिए आगे आएं

Sat, 15 Aug 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
save life donate plasma
save life donate plasma
झांसी। कोरोना की भले ही अब तक कोई वैक्सीन बाजार में नहीं आई हो लेकिन वायरस से ठीक हो चुके व्यक्ति गंभीर पॉंजिटिव मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए कुछ ज्यादा नहीं सिर्फ अपना प्लाज्मा डोनेट करना होगा। अमर उजाला स्वस्थ हो चुके सभी कोरोना संक्रमितों से अपील करता है कि प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

विदेशों के बाद भारत में भी प्लाज्मा थेरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद आईसीएमआर ने इसको मंजूरी दे दी है। वहीं, प्रदेश सरकार का भी जोर है कि प्लाज्मा बैंक की स्थापना कर थेरेपी शुरू की जाए। झांसी में कोरोना को मात देकर अब तक 2256 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, मौजूदा समय में 16 कोरोना पॉजिटिव गंभीर मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। ऐसे में अब ठीक हो चुके मरीजों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। वह अपना प्लाज्मा दान करके गंभीर रोगियों को मौत के मुंह में जाने से बचा सकते हैं। अमर उजाला सभी 2256 मरीजों से अपील करता है कि वह प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं। एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो लोगों की जान बचाई जा सकती है। जो भी प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं, वो मेडिकल कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

अब तक दो ही लोग आगे आए
प्लाज्मा डोनेट करने के लिए अब तक सिर्फ दो ही लोग आगे आए हैं। इसमें एक व्यक्ति का पल्स रेट कम होने की वजह से बृहस्पतिवार को प्लाज्मा नहीं लिया जा सका। उन्हें बाद में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed