फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Satyam-Shivam-Sundaram Life-giving message: Crest

सत्यम-शिवम-सुंदरम् जीवनदायी संदेश : शिखा

Thu, 23 Oct 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Satyam-Shivam-Sundaram Life-giving message: Crest
नोट। मऊरानीपुर समाचार पत्र वितरकों, अभिकर्ता, एवं पत्रकार हुए सम्मानित फोटो भेजी गई है।
- धार्मिक आयोजनों से भाव-विभोर हुए श्रोता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम भंडरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सत्यम-शिवम-सुन्दरम् के जीवनदायी संदेश ने श्रद्धालुओं को आत्मिक ऊर्जा से भर दिया। ग्राम चकारा निवासी युवा नेत्री शिखा आर्या ने कहा कि सत्य का पालन, शिव की भक्ति और सुंदरता का आचरण ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शन है।

उन्होंने कहा कि यह मंत्र मानव को मोक्ष, शांति और धर्म के सच्चे मार्ग पर अग्रसर करता है। भागदौड़ भरी जिंदगी और भौतिक आकर्षणों के बीच यदि व्यक्ति सत्यम-शिवम-सुंदरम् के सूत्र को अपनाएं तो उसका जीवन न केवल सुंदर बन सकता है बल्कि समाज में भी सद्भाव, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में इस मंत्र को आत्मसात करें ताकि समाज में कल्याण और शांति का वातावरण बन सके। कार्यक्रम में ब्रजवासी कलाकारों ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनमें श्रीकृष्ण, राधिका जी की लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु भक्ति संगीत की लय पर थिरक उठे और मंदिर परिसर हरि नाम संकीर्तन से गूंज उठा। इस दौरान शत्रुघ्न पटेल, रमाकांत पटेल चिमदरवारा, मनोज पटेल, योगेन्द्र पटेल, विनीत तिवारी, लगन पटेल, सुरेंद्र द्विवेदी, भगवत, अनिल, जितेंद्र, कृष्णकांत विश्वकर्मा, राम सिंह नन्ना, दीपू दीक्षित, आयुष्मान द्विवेदी मौजूद रहे।

नोट। मऊरानीपुर समाचार पत्र वितरकों, अभिकर्ता, एवं पत्रकार हुए सम्मानित फोटो भेजी गई है।

नोट। मऊरानीपुर समाचार पत्र वितरकों, अभिकर्ता, एवं पत्रकार हुए सम्मानित फोटो भेजी गई है।

नोट। मऊरानीपुर समाचार पत्र वितरकों, अभिकर्ता, एवं पत्रकार हुए सम्मानित फोटो भेजी गई है।

नोट। मऊरानीपुर समाचार पत्र वितरकों, अभिकर्ता, एवं पत्रकार हुए सम्मानित फोटो भेजी गई है।

नोट। मऊरानीपुर समाचार पत्र वितरकों, अभिकर्ता, एवं पत्रकार हुए सम्मानित फोटो भेजी गई है।

नोट। मऊरानीपुर समाचार पत्र वितरकों, अभिकर्ता, एवं पत्रकार हुए सम्मानित फोटो भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed