फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Satyam, Alok, Manjeet, Jannat, and Payal emerged victorious in arm wrestling.

Jhansi News: पंजा कुश्ती में जीते सत्यम, आलोक, मंजीत, जन्नत और पायल प्रथम

Tue, 27 Oct 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Satyam, Alok, Manjeet, Jannat, and Payal emerged victorious in arm wrestling.
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। सत्यम कुमार, आलोक कुमार, मंजीत यादव, जन्नत और पायल दुबे समेत कई खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में बीटेक के सत्यम कुमार ने सार्थक सिंह को हराकर खिताब अपने नाम किया। 55 से 60 किलोग्राम वर्ग में एजुकेशन विभाग के आलोक कुमार विजेता रहे। 65 से 70 किलोग्राम वर्ग में बीएससी एग्रीकल्चर के मंजीत यादव ने बाजी मारी। 70 से 75 किलोग्राम वर्ग में बीटेक के विपुल यादव विजेता बने। 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में जमुना देवी डिग्री कॉलेज, उरई के महेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं, 90 से 95 किलोग्राम वर्ग में सक्षम महाजन ने खिताब जीता।
विज्ञापन

महिला वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में बीएससी एग्रीकल्चर की जन्नत ने जीत हासिल की। 55 से 60 किलोग्राम वर्ग में श्रद्धा शर्मा विजेता रहीं। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में पायल दुबे ने खिताब जीता। प्रतियोगिता के अवसर पर प्रोफेसर एमएम सिंह और प्रोफेसर नरेंद्र सिंह बेनीवाल मौजूद रहे। पैरामेडिकल महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. सतवीर सिंह और विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सूरज पाल सिंह कसाना भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed