फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sarkar ke kilaf sadak pr aay sapai

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

Wed, 03 Oct 2018 02:10 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 03 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
sarkar ke kilaf sadak pr aay sapai
sapa, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और सरकार की नीतियों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने ‘साइकिल चलाओ - लोकतंत्र बचाओ’ साइकिल रैली निकाली, जिसके माध्यम से सपाइयों ने सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रैली की शुरुआत कचहरी के पास स्थित गांधी उद्यान से हुई। यहां सपाइयों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में साइकिल पर सवार सपाई राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के साथ सपाई हंसारी, बीएचईएल, बिजौली, खैलार होते हुए बबीना पहुंचे। यहां थाना परिसर के पास जनसभा हुई।
विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। कन्याओं के हाथों से विद्या धन छीन लिया है और बेरोजगारों के हाथों से रोजगार। महिला, किसान, व्यापारियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है। देश का पैसा लूटा जा रहा है और केंद्र सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठी है। देश की हालत बद से बदतर होती जा रही है। रुपये का मूल्य गिर रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इस साइकिल रैली के माध्यम से सपाई सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। 2019 में होने वाले आम चुनाव में ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ का नारा बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली का मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ। बल्लमपुर तिगैला राजगढ़ में यात्रा का स्वागत सपा नेता संजय यादव ने अपने साथियों के साथ किया। उन्होंने सांसद और पूर्व विधायक को चांदी के मुकुट पहनाया। इसके अलावा रैली के दौरान स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा।  


रैली में साइकिलों के साथ - साथ भारी संख्या में सपाई दोपहिया व चौपहिया वाहनों पर सवार होकर भी शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, श्यामसुंदर सिंह यादव, जयप्रकाश आर्य, आरपी निरंजन, अजय सूद, मिर्जा करामत बेग, राकेश पाल, हरभजन साहू, लेखराज सिंह यादव, रामनरेश यादव, शकील खान, कैलाश नारायण यादव, दीपाली रायकवार, मीरा रायकवार, अरविंद सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह, हीरेंद्र यादव समेत भारी संख्या में सपाई शामिल रहे। संचालन बबीना विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश मिश्रा ने किया। आभार सिंहव्रत सिंह यादव ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed