{"_id":"6026ec158ebc3ee93b724c93","slug":"sarkar-ka-raveya-railway-karmchari-virpodhi-jhansi-news-jhs1884144179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का रवैया रेलवे कर्मचारी विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का रवैया रेलवे कर्मचारी विरोधी
विज्ञापन
नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीआरएम कार्यालय के बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार का रवैया रेलवे कर्मचारी विरोधी
झांसी। शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों ने नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले डीआरएम कार्यालय व कारखाने के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि रेलवे का निजीकरण, निगमीकरण बंद किया जाए। महंगाई भत्ते की बहाली की जाए व रात्रि कालीन सेवा भत्ता पुन: जारी किया जाए। एनसीआरएमयू के मंडल सचिव आरएन यादव ने सरकार के रवैये को कर्मचारी विरोधी बताया। इस मौके पर बीके यादव, शकील, अशोक त्रिपाठी, मनोज जाट, एमपी द्विवेदी, शीशराम मीणा, डीके खरे, बृजमोहन सिंह, भावेश प्रसाद, सुनील पाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एमएस चौहान ने की। संचालन उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ने किया। वहीं, कारखाना मुख्य द्वार पर आरएन उपाध्याय की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर जगत पाल यादव, जयसिंह सचान, शशि कपूर, रामनरेश यादव, खेमचंद्र, ऋषिमोहन, राजा भैया, घनश्याम, दयाशंकर, वीरेंद्र गुर्जर, संदीप सिन्हा आदि मौजूद रहे। संचालन सचिव अजय प्रकाश शर्मा ने किया।