फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated

Jhansi News: ‘पटेल न होते तो अपने ही देश में लगता वीजा’

Tue, 29 Oct 2024 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sardar Vallabhbhai Patel's birth anniversary celebrated
झांसी। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति, पटेल सेवा संस्थान एवं सरदार पटेल आर्मी के साथ सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि पटेल न हाेते तो हम आज अपने ही देश में वीजा लेकर दूसरे प्रदेशों में जाते। अध्यक्षता विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन ने की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संरक्षक विजय सिंह निरंजन, आरवी कटियार, राम गोपाल निरंजन, डॉ. पीएल पटेल, गुलजारीलाल निरंजन, पूरनलाल आचार्य, गरौठा विधायक प्रतिनिधि राहुल राजपूत, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्या, ब्लॉक प्रमुख चिरगांव राजकांतेश वर्मा, गुड्डी रानी पटेल प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन निरंजन समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा रहे। समापन की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस के कालका पटेल ने की। संचालन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के बुंदेलखंड महामंत्री पटेल विनोद निरंजन ने व आभार महासभा के बुंदेलखंड अध्यक्ष पटेल अवधेश निरंजन ने व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed